गाजियाबाद। एनसीआर स्थित साया ग्रुप ने अपने प्रोजेक्ट में पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोसाइटी वासी और कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर छायादार पौधे लगाए, जिसमें बरगद, पीपल, आम, अमरूद, कटहल, चीकू, रबड़, अशोक आदि के पौधे शामिल थे। इस कार्यक्रम में सोसाइटीवासियों ने पर्यावरण को संरक्षित और अपने पीढ़ियों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

साया ग्रुप अपने प्रोजेक्ट्स में सोसाइटीवासियों के लिए पूरी तरह से तत्पर है। ग्रुप ने अपने प्रोजेक्ट में हमेशा से पूरा खयाल रखा है, आज का कार्यक्रम उसी का हिस्सा रहा है।

साया ग्रुप के.एमडी विकास भसीन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की भागीदारी है। आज के समय जिस तरह से पर्यावरण का दोहन हो रहा है। उसे हमें बचाना है। और हमें आने पीढ़ियों को एक स्वच्छ पर्यावरण का माहौल देना। इसलिए सभी को जागरूक होना होगा। आज पर्यावरण दिवस के मौक़े पर जिस तरह से पौध रोपण कार्यक्रम हुआ, वो समाज को एक संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *