मुजफ्फरनगर- कुछ दिन पहले तीर्थ नगरी शुक्र तीर्थ में श्री बालाजी संस्थान की संस्थापक योगिनी राज राजेश्वरी जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी!जिसमे आज मुजफ्फरनगर में पूर्व में कई थाना क्षेत्रों के प्रभारी रहे पूर्व इंस्पेक्टर अरुण त्यागी ने आज थाना भोपा में थानाध्यक्ष को एक तहरीर दी जिसमें उन्होंने आश्रम में रह रहे चंदा एवं उसके बाबा प्रकाश,शशि पर माता राज राजेश्वरी की हत्या का आरोप लगाया और दोनों बाबा पोते की क्रिमिनल हिस्ट्री की जानकारी पुलिस को दी जिसमें चंदा हत्या का आरोपी एवं गैंगस्टर का भी आरोपी है जो हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर चल रहा है, बता दे आश्रम की संचालिका माता राज राजेश्वरी का 27 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था जिसके बाद आश्रम में रह रहे प्रकाश एवं उसके पोते चंदा ने बिना भक्तों को जानकारी दिए माता जी का अंतिम संस्कार कर दिया जबकि संतो को समाधि देने का चलन है आश्रम से जुड़े भक्तों लगातार दोनों बाबा होते पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व एसएचओ अरुण त्यागी त्यागी भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी,संजीव त्यागी, उमेश त्यागी ,बॉबी त्यागी दीपक, अनुज त्यागी केंदुकी,रोहन त्यागी,सोनू त्यागी,सूर्यकांत त्यागी,विदित त्यागी,अम्बरीष त्यागी,अंबुज त्यागी सहित आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed