Latest Post

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे। व्हाट्सऐप ग्रुप में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देना दबंग को पड़ा भारी, प्रधान पति की तहरीर पर चरथावल थाने में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹81 लाख का सोना बरामद, कुकवेयर के ढक्कन में छिपाकर यात्री लाया था 523 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड पत्नी को पढ़ाने के लिए बंद किया शोरूम, सरकारी शिक्षिका बनी तो रिश्ते में आई दरार; पति ने लगाए गंभीर आरोप भाकियू ब्लॉक उपाध्यक्ष समद चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत, 8 गुना मुआवजे और हाईवे कट की मांग

आंचल त्यागी ने नेट क्वालीफाई कर किया जनपद और अपने परिवार का नाम रोशन।

आंचल त्यागी ने नेट क्वालीफाई कर किया जनपद का नाम रोशन। मुजफ्फरनगर।शहर के जनकपुरी निवासी आंचल त्यागी पुत्री डॉ योगेंद्र…

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का जिला कार्यालय पर हुआ स्वागत

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का जिला कार्यालय पर हुआ स्वागत अम्बेडकर जयंती पर सपाइयों का संविधान रक्षा…

सपा के संरक्षण में पल रहे थे माफिया: मंत्री कुंवर बृजेश सिंह

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ देवबंद…… उत्तर प्रदेश में सपा के संरक्षण में पल रहे थे माफिया: मंत्री कुंवर बृजेश सिंह लोक…

योगी सरकार में दुर्दांत अपराधियों असद व गुलाम के एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी का ऐतराज उचित नहीं– अशोक बालियान

योगी सरकार में दुर्दांत अपराधियों असद व गुलाम के एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी का ऐतराज उचित नहीं– अशोक बालियान, चेयरमैन,पीजेंट…

5 लाख का इनामी अतीक अहमद का पुत्र असद व ग़ुलाम एनकाउंटर में ढेर

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के…

निकाय चुनाव प्रत्याशियों की समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की, मेरठ नगर निगम से सीमा प्रधान होंगी प्रत्याशी

लखनऊ समाजवादी पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार…

मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष हेतु हिमानी शर्मा धर्मपत्नी पुनीत वशिष्ठ भी मजबूत दावेदारी!

दमुजफ्फरनगर नगर पालिका के चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनीत वशिष्ठ की पत्नी हिमानी शर्मा कई मायने में पार्टी…

ED ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, अजीत पवार और उनकी पत्नी का नाम नहीं

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी (MSC) बैंक के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिसमें उसने पहले एनसीपी नेता…

You missed

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे।