मुजफ्फरनगर: नहर में डूबे गांव खाईखेड़ी निवासी 22 वर्षीय लोकेश का शव 4 दिन बाद बेलड़ा पुल के पास बरामद
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ी निवासी 22 वर्षीय लोकेश पुत्र जितेंद्र का शव बुधवार सुबह नहर से बरामद हुआ। लोकेश 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे नहर में डूब गया था। युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी।
14 अक्टूबर को सुबह करीब 6:15 बजे लोकेश का शव बेलड़ा पुल के पास नहर से बरामद हुआ। सूचना पर चौकी प्रभारी कम्हेड़ा उपनिरीक्षक विक्रम वीरेंद्र सिंह ने शव का पंचायतनामा भरकर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
#Muzaffarnagar #UPNews #BreakingNews #UttarPradesh #RajsattaPost

