एक ही परिसर में मिलेंगी स्कूल से लेकर बाजार तक की सभी सुविधाएं, नुमैक्स सिटी में द अध्यान स्कूल की स्थापना से शिक्षा जगत में उत्साह
रोहित त्यागी
मुजफ्फरनगर के शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित नुमैक्स सिटी में ‘द अध्यान स्कूल’ की नई शाखा स्थापित की जा रही है, जिसके निर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ। स्कूल प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ शहर की भीड़भाड़ से दूर प्राकृतिक और प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और वे प्रकृति के करीब रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकें।
स्कूल के सीईओ प्रियांशु अग्रवाल ने बताया कि इस शिक्षण संस्थान की नींव उनके पिता द्वारा वर्ष 2011 में मेरठ के शताब्दी नगर में किंडरगार्टन के रूप में रखी गई थी, जिसे वर्ष 2013 में कक्षा आठ और वर्ष 2018 तक कक्षा 12 तक विस्तारित किया गया था। अब मुजफ्फरनगर के अलावा नोएडा में भी नई शाखा के लिए स्थान तलाशा जा रहा है।
स्कूल के चेयरमैन संजय कुमार ने भी इस बात पर जोर दिया कि बच्चों के विकास में आसपास के अनुकूल वातावरण की अहम भूमिका होती है। वर्ष 2027 से मुजफ्फरनगर परिसर में पहला शैक्षणिक सत्र शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
दूसरी ओर, करीब 100 एकड़ में फैली इस टाउनशिप के चेयरमैन सुनील गोयल और सीईओ चैतन्य गोयल ने बताया कि दिल्ली से देहरादून तक ऐसी सुविधाओं वाली अन्य कोई सिटी नहीं है, जहां परिसर के भीतर ही स्कूल और बाजार जैसी जरूरी सुविधाएं मिलने से अभिभावकों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस परियोजना के मूर्त रूप लेने के साथ ही अब सभी की निगाहें इसके समय पर निर्माण कार्य पूरा होने और वर्ष 2027 से शुरू होने वाले पहले शैक्षणिक सत्र पर टिकी हैं।
बाइट –
प्रियांशु अग्रवाल (सीईओ, द अध्यान स्कूल)
संजय कुमार (चेयरमैन, द अध्यान स्कूल)
सुनील गोयल (चेयरमैन, नुमैक्स सिटी)

