सड़क हादसे में घायल बाराबंकी के सीओ नरेंद्र सिंह का निधन, सैफई में चल रहा था इलाज

बाराबंकी में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नरेंद्र सिंह का सड़क हादसे में घायल होने के बाद निधन हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगुआ के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में सीओ नरेंद्र सिंह और उनके साथ मौजूद सिपाही योगेंद्र सिंह घायल हुए थे। दोनों को सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।

रविवार को नरेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस से दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में हालत बिगड़ने पर उन्हें सीपीआर दिया गया और बाद में दोबारा सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की इमरजेंसी में लाया गया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र सिंह मूलरूप से बरौला सेक्टर-49, गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले थे। हादसे के संबंध में परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

#Barabanki #Etawah #Saifai #UPPolice #RoadAccident #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *