जाट महासभा के 27वें मेधावी छात्र अलंकार समारोह में 142 प्रतिभाओं का सम्मान, सर्वसमाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मिला सम्मान
मुजफ्फरनगर। जाट महासभा द्वारा रविवार को श्री राम कॉलेज, रिंग रोड में 27वें मेधावी छात्र/छात्रा अलंकार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में शिक्षा, खेलकूद और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 142 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

जाट महासभा पिछले 27 वर्षों से जिले में निरंतर सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्य कर रही है। समारोह के दौरान जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि समय के साथ आए बदलावों को देखते हुए इस बार एक विशेष प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके तहत जाट समाज के साथ-साथ सर्वसमाज यानी सभी धर्मों और जातियों के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेलकूद एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से विद्यार्थियों में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने का उत्साह बढ़ता है।
कार्यक्रम के दौरान समाज में विशिष्ट योगदान के लिए पंडित उमादत्त शर्मा और डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ जैसी प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
जाट महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था जरूरतमंद और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए लगातार सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों की मदद का यह कार्य जारी रहेगा और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की फीस गुप्त रूप से चेक के माध्यम से जमा कराकर उनकी पढ़ाई में सहयोग किया जाएगा।
समारोह में सम्मानित हुई छात्रा वसुंधरा मलिक ने भी अपनी उपलब्धियों को लेकर खुशी जाहिर की। वसुंधरा मलिक ने योगा की रीजनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है और नेशनल स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त की है। सम्मान मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।
समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बाइट — धर्मवीर बालियान, अध्यक्ष जाट महासभा
बाइट — छात्रा वसुंधरा मलिक
#Muzaffarnagar #JatMahasabha #JatSamaj #Education #MeritStudents #RajsattaPost

