आवारा पशु सामने आने से स्कूटी सवार इमाम घायल, अस्पताल में भर्ती

राजसत्ता पोस्ट|असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के निर्धना गांव में शनिवार को अचानक सड़क पर पशु सामने आने से स्कूटी सवार जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्ती जावेद हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनके सिर, दोनों पैरों और हाथ में चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, निर्धना गांव स्थित जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्ती जावेद शनिवार को किसी कार्य से स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक आवारा पशु उनके सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। स्कूटी से गिरने के कारण मुफ़्ती जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

घटना की जानकारी मिलते ही निर्धना गांव में भी हादसे की खबर फैल गई। परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जानने लगे। हादसे को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मुफ़्ती जावेद चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *