खतौली से सहारनपुर तक नितिन नबीन के काफिले को लेकर सुरक्षा कड़ी, रोहाना टोल पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आज खतौली कार्यक्रम और इसके बाद सड़क मार्ग से सहारनपुर दौरे को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट मोड पर है। खतौली से सहारनपुर तक उनके मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

रोहाना टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ सिटी ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा और सीओ ऋषिका सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाल बृजेश शर्मा ने पुलिस बल के साथ टोल प्लाजा पर मोर्चा संभाला। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के चलते टोल प्लाजा पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।

पुलिस टीम ने टोल से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग की और संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी। वाहन चालकों से पूछताछ के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

नितिन नबीन के खतौली कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से सहारनपुर जाने के मद्देनजर पुलिस द्वारा पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

#Muzaffarnagar #Khatauli #NitinNabin #BJP #UPNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed