मुजफ्फरनगर: व्यापारियों की मांग पर नवीन मंडी का बाबूराम गेट नंबर-4 अब शाम 8 बजे तक खुलेगा, मंडी सचिव निलिमा गौतम ने तत्काल जारी किए आदेश

रोहित त्यागी

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल स्थित ई-नाम कार्यालय में मंडी समिति की सचिव निलिमा गौतम और मंडी स्टाफ के साथ नवीन मंडी व्यापार संघ की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडी की व्यवस्थाओं, व्यापारियों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों की मांग पर मंडी सचिव ने बाबूराम गेट नंबर-4 को शाम 8 बजे तक खुला रखने के तत्काल आदेश जारी किए।

बैठक में गुड़ के नए सत्र के शुभारंभ पर किसानों और व्यापारियों को शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों ने कहा कि नवीन मंडी स्थल पर गुड़ की आवक अधिक से अधिक हो, जिससे मंडी परिसर में व्यापार को बढ़ावा मिले और किसानों व व्यापारियों दोनों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

व्यापारियों की मांग पर गेट नंबर-4 के समय में बदलाव

बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाबूराम गेट नंबर-4 को शाम 8 बजे तक खुला रखने की मांग प्रमुखता से उठाई। व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी समिति की सचिव निलिमा गौतम ने तत्काल संज्ञान लिया और गेट को शाम 8 बजे तक खुला रखने के आदेश जारी कर दिए।

व्यापारियों ने इस निर्णय को मंडी में व्यापारिक गतिविधियों और आवागमन की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

मंडी की व्यवस्थाओं और तकनीकी समस्याओं पर भी हुई चर्चा

समन्वय बैठक में मंडी परिसर की साफ-सफाई, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और हाई-मास्ट लाइटों की समस्या पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा ई-नाम (e-NAM) की ऑनलाइन तकनीकी दिक्कतों, पार्टनरशिप एवं प्रोपराइटरशिप फर्मों से जुड़ी समस्याओं और आगामी चुनावी अधिग्रहण से होने वाली परेशानियों को लेकर भी व्यापारियों ने अपनी बात रखी।

मंडी सचिव निलिमा गौतम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा सामने आई समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

व्यापार संघ ने निरंतर संवाद और समन्वय पर दिया जोर

नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा और महामंत्री अचिंत मित्तल ने कहा कि मंडी समिति और व्यापारियों के बीच इसी तरह निरंतर संवाद और समन्वय बना रहना चाहिए। इससे व्यापारियों की समस्याओं का समय पर समाधान होगा और मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

बैठक में व्यापारियों और मंडी समिति के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने तथा मंडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।

ये व्यापारी प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अचिंत मित्तल, कोषाध्यक्ष अशोक बंसल, संरक्षक कृष्ण चंद्र मुंदड़ा, जगवीर सिंह, जितेंद्र कुच्छल, दिनेश राठी, रिंकल बंसल, सचिन सिंघल, रजत सिंघल, मनीष चौधरी, रवि शर्मा, रमेश कुमार, अर्पित सिंघल, अमन कुच्छल, कुश कुच्छल, रवि कुच्छल, अरुण गुप्ता, संदीप जैन, अरविंद सिंह, राघव मिश्रा, सतेंद्र मान, भारत सिंघल, सोनू सिंघल, कुलवंत सिंह काकण, विनोद कुमार शर्मा, नवल प्रकाश अग्रवाल, कमल कुमार, पराग गोयल, अभिनंदन जैन, सुरेंद्र विनोद शर्मा, सतीश कुमार, मोन्टू, मोहित गुप्ता, सुशील मित्तल, अनिल और नितिन सहित भारी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

#Muzaffarnagar #MandiNews #GurMandi #UPNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed