जमीनी बंटवारे को लेकर गाली-गलौज व धमकी देने वाले आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

संवाददाता| राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने जमीनी बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने, प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुटेसरा निवासी रुकैया पत्नी इमरान ने 20 अगस्त 2026 को थाना चरथावल में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग उसके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना चरथावल में अभियोग संख्या 146/2026 धारा 351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह को सौंपी गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद फुरकान उर्फ फुरकान पुत्र अब्दुल कय्यूम, निवासी ग्राम कुटेसरा, उम्र करीब 40 वर्ष और मोहम्मद नोमान अली पुत्र अब्दुल कय्यूम, निवासी ग्राम कुटेसरा, उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 21 अगस्त को करीब दोपहर 1 बजे की गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर और थाना प्रभारी चरथावल के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह और कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *