शरारती तत्वों ने अधिवक्ता का विद्युत मीटर तोड़ा, शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
राजसत्ता पोस्ट|असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नगला राई में देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने अधिवक्ता यमन कुमार के मकान के बाहर लगे विद्युत मीटर को डंडे से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर अधिवक्ता और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल मीटर क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिवक्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

