चरथावल CHC में रिश्वत का कथित VIDEO वायरल, CMO ने आरोपी स्टाफ नर्स को हटाया, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित

मुजफ्फरनगर। चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डिलीवरी के नाम पर कथित रूप से रुपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। वीडियो में एक स्टाफ नर्स पर प्रसूता के परिजनों से पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संबंधित स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से चरथावल सीएचसी से हटा दिया गया है।

सीएमओ के अनुसार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो चिकित्सकों की टीम गठित कर दी गई है। टीम वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।#Muzaffarnagar #Charthawal #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed