धरने के आश्वासन से दिल्ली तक: डॉ. संजीव बालियान ने शहीद शिवदत्त प्रजापति के परिवार की कराई केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से मुलाकात

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अमर शहीद एएसआई शिवदत्त प्रजापति के परिजनों के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. बालियान ने शहीद परिवार की सभी मांगों को विस्तार से मंत्री के समक्ष रखा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शहीद परिवार की बात गंभीरता से सुनी और सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि भोपा निवासी वीर शहीद शिवदत्त प्रजापति सीमा सुरक्षा बल में एएसआई के पद पर बारामुला (श्रीनगर) में तैनात थे। उनकी शहादत के बाद परिजन विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। उस समय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने धरनास्थल पर पहुंचकर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन से वार्ता की थी, जिसके बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था। अब उसी आश्वासन के क्रम में डॉ. बालियान ने शहीद परिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से मिलवाकर उनकी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया।#Muzaffarnagar #RajsattaPost #AnujTyagiPost #BSF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *