होनहार छात्र कामरान अहमद का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रोत्साहित

मुज़फ्फरनगर-सीबीएसई बोर्ड के फेज-2 परीक्षा परिणाम में मुजफ्फरनगर के सुजड़ू निवासी मेधावी छात्र कामरान अहमद ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर के छात्र कामरान अहमद ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंक और जनपद मुजफ्फरनगर में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक वर्गों की ओर से उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

इसी क्रम में कामरान अहमद ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि की सराहना करते हुए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी ताकत है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी सफलता का उपयोग समाज तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कामरान अहमद को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित होना कामरान अहमद के लिए गर्व का विषय है। वहीं यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है। कामरान अहमद की सफलता इस बात का उदाहरण है कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम के बल पर मुजफ्फरनगर के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।#Muzaffarnagar #CBSE #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed