वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश, पत्रकार से सार्वजनिक माफी की मांग

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा कार्यालय में शुक्रवार को वैश्य अग्रवाल समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के सम्मानित लोगों ने एक पत्रकार द्वारा वैश्य समाज और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के प्रयोग पर गहरा रोष व्यक्त किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संबंधित पत्रकार ने अपने धरना स्थल से माइक के माध्यम से वैश्य समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोप लगाया गया कि उन्होंने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रति भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सरकार के खिलाफ भी अनुचित टिप्पणी की, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में मांग की कि संबंधित पत्रकार सार्वजनिक रूप से वैश्य समाज से खेद प्रकट करते हुए माफी मांगे। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति समाज के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करेगा तो समाज उसका खुलकर विरोध और सामाजिक बहिष्कार करेगा।

बैठक की अध्यक्षता वैश्य सभा के अध्यक्ष प्रमोद मित्तल ने की, जबकि संचालन महामंत्री विश्वदीप गोयल ने किया। इस दौरान समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने घटना की निंदा करते हुए समाज की एकजुटता पर जोर दिया।

बैठक में संजय मित्तल, श्रीमोहन तायल, योगेश भगत, राकेश कंसल, विपिन गोयल, विपिन सिंघल, रेणू गर्ग, सौरभ मित्तल, अभिमन्यु मित्तल, तरुण मित्तल, पवन सिंघल, रजत गोयल, संजय गुप्ता, संजीव कुमार गोयल, अजय गर्ग, वैभव मित्तल, सुखदेव मित्तल एडवोकेट, अमित गर्ग एडवोकेट, विशाल गर्ग, दिनेश बंसल, अजय कुमार गर्ग, राजेंद्र गर्ग, अशोक गर्ग, अजय सिंघल, जनार्दन स्वरूप, अनिल तायल, पवन बंसल, शिवकुमार सिंघल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

#RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *