पोरस गुर्जर ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति (RGSSS) के जिला अध्यक्ष पोरस गुर्जर ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। यह विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी की संस्तुति पर किया गया।

पोरस गुर्जर ने विपिन गुर्जर (ग्राम दरियाबाद) को जिला संगठन मंत्री, अभिषेक गुर्जर (ग्राम दरियाबाद) को ब्लॉक अध्यक्ष मोरना, दीपक गुर्जर (ग्राम नगला खेपड़) को जिला उपाध्यक्ष, महाराज सिंह (ग्राम नगला खेपड़) को जिला संगठन मंत्री, परविंदर गुर्जर (ग्राम भुम्मा) को जिला सचिव तथा रवि कुमार (ग्राम भुम्मा) को जिला कार्यकारिणी सदस्य पद का नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर पोरस गुर्जर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने जिन जिम्मेदारियों का विश्वास उनके ऊपर जताया है, उसे सभी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी समाज और संगठन के हित में कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *