चरथावल पुलिस ने 24 घंटे में बाइक चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
राजसत्ता पोस्ट | असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई HF Deluxe (UP12 AX 5596) मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को अनुज कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी ग्राम दलीपपुरा ने थाना चरथावल में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्राथमिक विद्यालय चरथावल नंबर-1 के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद हकीमपुर रोड, कस्बा चरथावल से रितिक पुत्र चीलू, निवासी ग्राम हैबतपुर, थाना चरथावल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, कांस्टेबल तेजेंद्र धामा और कांस्टेबल राहुल गिरी की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

