विकास कादियान बने राष्ट्रीय लोकदल के मुजफ्फरनगर जिला संयोजक

मुज़फ्फरनगर ।राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए “टीम आरएलडी” का गठन किया गया है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर से विकास कादियान को जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के उद्देश्य से गठित टीम आरएलडी में विभिन्न जनपदों के संयोजकों की घोषणा की गई। मुजफ्फरनगर के लिए विकास कादियान, शामली के लिए देशराज भनेड़ा, बागपत के लिए डॉ. जगपाल सिंह, मेरठ के लिए सीएम डागर, गौतमबुद्धनगर के लिए सुबोध कुमार तथा बुलंदशहर के लिए मोहित सिरोही को संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला संयोजक नियुक्त होने पर विकास कादियान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और चौधरी चरण सिंह की किसान, युवा एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पी.के. सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, प्रभात तोमर, इंद्रवीर भाटी, अमरजीत सिंह बिड़्डी, अमरीश त्यागी, सांसद चंदन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *