राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच से सच सामने आएगा, दोषी नहीं बचेगा – सीएम योगी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी के पास कोई सबूत है तो वह एसआईटी को सौंपे। जांच में “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच गठित की गई है और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। उन्होंने लोगों से अयोध्या को बदनाम करने वालों के बहकावे में न आने की अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग अयोध्या का विकास नहीं देखना चाहते।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले लोग आज राम भक्तों के सम्मान की बात कर रहे हैं।

सीएम योगी ने सभी राम भक्तों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि एसआईटी जांच के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Ayodhya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *