बदायूं: मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर की शादी, कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में लिए फेरे

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवती द्वारा धर्म परिवर्तन कर विवाह करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हीरा नजमा नाम की युवती ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपना नाम हिमांशु कुमारी रख लिया और फिर अपने प्रेमी अतुल कुमार के साथ विवाह कर लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और इसके बाद बजरंग दल की अगुवाई में खाटूश्याम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लिए। अतुल कुमार बदायूं के उसावां कस्बे के वार्ड नंबर दो के निवासी हैं।

मामले में अतुल कुमार ने युवती के परिजनों से भविष्य में खतरे की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, युवती के बयान दर्ज किए गए। युवती के बालिग होने और उसकी इच्छा के आधार पर उसे उसके पति अतुल कुमार के साथ जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद उसे लड़के पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया।

फिलहाल मामले में पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *