चरथावल में 21 महिलाओं को मिले नियुक्ति पत्र, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने किया वितरण

राजसत्ता पोस्ट | असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर जनपद के विकासखंड चरथावल परिसर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 21 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री और 20 सहायिकाओं सहित कुल 21 महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पाने वालों में बेगमपुर की आकांक्षा, कसौली की अंजलि एवं लक्ष्मी सैनी, मलीरा की अंजलि रानी, कान्हाहेड़ी की आंसू कुमार, रुकनपुर की दीपा रानी, रसूलपुर की गुड्डी रानी, दूधली की कोमल एवं राखी, सादपुर की कोमल, छिमाऊ की ललिता, रोनी हरजीपुर की मनीषा पुंडीर, बिरालसी की नेहा शर्मा एवं पल्लवी, दीदाहेड़ी की रुबीना, चौकड़ा की संजोग, चरथावल देहात-किशनपुरा की सरिता, दधेड़ू की विमला देवी तथा बड़कली की शिवानी पाल शामिल रहीं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र और अधिक सुदृढ़ होंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

प्रभारी सीडीपीओ संगीता कौशिक ने नवनियुक्त कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को विभागीय नियमों, दायित्वों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर संगीता रानी, राखी देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *