हिस्ट्रीशीटर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, 10 से अधिक मुकदमों में है वांछित

राजसत्ता पोस्ट | असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चरथावल पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर एवं वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त के खिलाफ माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चरथावल पुलिस टीम ने ग्राम रसूलपुर निवासी पदमा पुत्र दिलेराम उर्फ लालाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में विचाराधीन मामले में गैर जमानती वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना चरथावल का चिन्हित हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम तथा शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक परविन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल रजत कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *