विश्व पर्यावरण दिवस पर कम्पनी बाग में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुजफ्फरनगर |05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर स्थित कम्पनी बाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सी०एण्ड डी०एस० के अधिकारियों, हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधियों तथा कम्पनी बाग के मुख्य अधिकारी श्री दुष्यन्त कुमार ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन की ओर से कम्पनी बाग में लगाए गए पौधों के एक वर्ष तक अनुरक्षण एवं देखरेख की जिम्मेदारी भी ली गई। कंपनी प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *