“मजबूत विचार ही छोटे संगठन को जनसैलाब बनाते हैं” — चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर

मुज़फ्फरनगर

खतौली विधानसभा के गांव मीरपुर दलपत में सर्वजातीय तीसँग बावना मंच के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर रहे, जिनका आयोजकों द्वारा पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह सैनी एवं मंत्री उधम सिंह ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वसमाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने संगठन की ताकत और सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि, “संगठन की शुरुआत भले ही पांच लोगों से होती हो, लेकिन यदि उसका विचार मजबूत और समाजहित में हो तो वही आगे चलकर जनसैलाब बन जाता है।”

उन्होंने युवाओं की भागीदारी, मजबूत सोच और संघर्ष को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। उनके संबोधन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में नया उत्साह और ऊर्जा भर दी।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आयोजन समिति और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar #Khatauli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *