मुजफ्फरनगर। भाजपा जिला मंत्री एवं समाजसेवी ममता अग्रवाल ने आज रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर “कुटुम्भ” द्वारा आयोजित 68वीं “कुटुम्भ की रसोई” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की सेवा भावना की सराहना की।

ममता अग्रवाल ने कहा कि “रोटरी क्लब कुटुम्भ द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाजसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मात्र 5 रुपये में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराना मानवता और सेवा का सच्चा रूप है। ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।”
उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों में सहभागिता करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और समाजहित के ऐसे प्रयासों को आगे भी सहयोग मिलता रहना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, समाजसेवी रीना अग्रवाल, डॉ. रजत जिंदल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में अचिन कंसल, राजीव गुप्ता, रजत सिंघल, अर्चित गोयल आदि की भी उपस्थिति रही।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर “कुटुम्भ” द्वारा आयोजित यह सेवा कार्यक्रम भोपा रोड स्थित केनरा बैंक के बाहर, श्री राम स्वीट्स के निकट आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
क्लब पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “कुटुम्भ की रसोई” के माध्यम से समाजसेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
#MamtaAgarwal


