श्रद्धालुओं के लिए खुले श्री हेमकुंट साहिब के कपाट, पहले ही दिन 6500 से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

चमोली।उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित पवित्र Hemkund Sahib के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। गुरुद्वारे में दोपहर 12:30 बजे वर्ष की पहली अरदास की गई।

कपाट खुलने के पहले दिन ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े छह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर मत्था टेका और दर्शन किए।

Narinder Jeet Singh Bindra ने बताया कि कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत सुबह 9 बजे पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सचखंड से दरबार साहिब में सुशोभित किया गया। इसके बाद सुखमनी साहिब का पाठ, शबद कीर्तन और धार्मिक विधि-विधान संपन्न किए गए।

वर्ष की पहली अरदास और हुक्मनामा के साथ श्री हेमकुंट साहिब यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचकर दर्शन करते हैं।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Chamoli #HemkundSahib #Uttarakhand #Sikh #Pilgrimage #IndiaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *