वरिष्ठ पत्रकार शक्ति देव त्यागी के छोटे भाई विनय त्यागी के निधन पर चरथावल पहुंचे त्यागी भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, परिजनों को दी सांत्वना

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार शक्ति देव त्यागी के छोटे भाई एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय त्यागी का गुरुवार 21 मई 2026 को रोहिणी, दिल्ली स्थित उनके निजी आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विनय त्यागी सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय, सरल एवं सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

त्यागी भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने शक्ति देव त्यागी के चरथावल स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनुज त्यागी, समाजसेवी भाजपा नेता विशाल त्यागी, भूषण त्यागी, सभापति किसान सेवा सहकारी समिति, प्रवीण त्यागी किसान नेता, रमेश चंद त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *