“शिक्षकों ने जताया भरोसा, जसराज सिंह को सौंपी चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी”
असलम त्यागी | चरथावल
मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बिरालसी में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक चरथावल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में शिक्षक समस्याओं, संगठन की मजबूती, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्राम हरनाकी निवासी जसराज सिंह को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक चरथावल का ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई और शिक्षकों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष जसराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
बैठक में शिक्षकों ने विद्यालयों में संसाधनों की कमी, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और विभागीय समस्याओं पर भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समय पर समाधान होना जरूरी है।
इस अवसर पर बबली सिंह, तोषण आर्य, संदीप शर्मा, गांधीधाम हरीराम, रवि पुंडीर, अमित पुंडीर, नितिन, अनिल पुंडीर, पूनम गुप्ता, सरफराज सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

