जाहिर फारूकी की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए बालाजी धाम मंदिर संस्थापक, मोतियों की माला पहनाकर दिया आशीर्वाद
अनुज त्यागी
मुज़फ्फरनगर।पुरकाजी में आयोजित बालाजी धाम यात्रा के दौरान नगर पंचायत पुरकाजी की शानदार व्यवस्थाओं की जमकर सराहना हुई। यात्रा में सफाई, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किए गए विशेष इंतजामों से प्रसन्न होकर बालाजी धाम मंदिर के संस्थापक पंडित घनश्याम दास शर्मा जी महाराज ने नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर फारूकी को सच्चे मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
यात्रा के दौरान नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा बनाए गए आधुनिक कंट्रोल रूम से पूरे आयोजन की लगातार मॉनिटरिंग की गई। चेयरमैन जाहिर फारूकी स्वयं व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभा रहे थे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों की क्षेत्रभर में चर्चा रही।

बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर फारूकी पिछले कई वर्षों से कांवड़ यात्रा की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए जाने वाले उनके प्रयास अक्सर चर्चा का विषय रहते हैं। कई बार उनकी व्यवस्थाओं की प्रशंसा प्रशासनिक अधिकारियों और संत समाज द्वारा भी की जा चुकी है।
स्थानीय लोगों ने भी नगर पंचायत पुरकाजी की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में जिस तरह की सक्रियता और व्यवस्थाएं पुरकाजी में देखने को मिलती हैं, वह अन्य क्षेत्रों के लिए भी उदाहरण हैं।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar #Purkazi #ZahirFarooqui #BalajiDham #KawadYatra

