खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस: 50 हजार का इनामी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

बुलंदशहर से बड़ी खबर…

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जीतू सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह कार्रवाई बुलंदशहर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाकर रोड पर आरोपी को घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जीतू सैनी मारा गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में जीतू सैनी ने आकाश, मनीष और अमनदीप को बेहद करीब से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। आखिरकार मुठभेड़ में उसका अंत हो गया और पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली।

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#Bulandshahr #Khurja #Encounter #UPPolice #BreakingNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *