आर्यन पुंडीर ने यूपी बोर्ड में किया जिले में टॉप, क्षेत्र में खुशी की लहर

असलम त्यागी |चरथावल 

मुजफ्फरनगर जनपद चरथावल विकासखंड के ग्राम बिरालसी के होनहार छात्र आर्यन पुंडीर पुत्र संजू पुंडीर ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में जिले में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी के छात्र आर्यन पुंडीर ने इंटरमीडिएट के परीक्षा 500 में से 452 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

आर्यन के पिता संजू पुंडीर और माता सपना देवी ने उनकी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिजनों ने बताया कि आर्यन ने बिना किसी कोचिंग के केवल मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार ने आर्यन को मेधावी और अनुशासित छात्र बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों और ग्रामीणों ने कहा कि आर्यन की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

स्थानीय लोगों ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और परिजनों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *