भाकियू नेता विकास शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, 3 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

असलम त्यागी | चरथावल 

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू टिकैत) के एनसीआर अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विकास शर्मा ने चरथावल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रात करीब 9 बजे पंकज शर्मा, नीरज शर्मा (पुत्रगण नाथी) और अमित (निवासीगण ग्राम रोनी हरजीपुर) ने उनके मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज की।पीड़ित के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि विकास शर्मा ने उनके लोगों को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाया है, जिसका बदला लिया जाएगा। इस घटना के बाद से विकास शर्मा और उनका परिवार दहशत में है।विकास शर्मा ने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। चरथावल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दाहिया ने बताया कि जांच उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल को सौंपी गई है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *