दद्देड़ू कला के पास तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह—बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल मे कराया भर्ती 
असलम त्यागी | चरथावल
मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को करीब दोपहर 1 बजे ग्राम दद्देड़ू कला स्थित कोल्हू के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में सुधीर पुत्र जयकुमार निवासी ग्राम गागौर थाना झिंझाना (जनपद शामली), जो थाना भवन से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था, तथा नूर मोहम्मद पुत्र नूर हसन (उम्र करीब 27 वर्ष) निवासी ग्राम दतियाना थाना छापर और सुलेमान पुत्र कबूल (उम्र करीब 50 वर्ष) निवासी मोहल्ला मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, जो एक्टिवा से मुजफ्फरनगर से हैबतपुर की ओर जा रहे थे, घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच दधेडू चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार ने तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरथावल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही और स्थिति सामान्य है।

