युवक से मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का आरोप, पीड़ित ने चरथावल थाने में दी तहरीर

असलम त्यागी | चरथावल 

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित फरमान पुत्र कुर्बान ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित के मुताबिक, 16 अप्रैल दोपहर को वह घर से घेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खालिद के घर के पास 3 युवकों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दी, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *