चरथावल में श्री परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर, बैठक, सर्व समाज सहभागिता पर जोर
असलम त्यागी |चरथावल
मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुज़फ्फरनगर जनपद में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के उपलक्ष्य में चरथावल में सर्व समाज औपचारिक निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनुज कुमार गर्ग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने की।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक समाज का नहीं बल्कि सर्व समाज का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और एकजुटता के साथ मनाया जाना चाहिए। सभी ने मिलकर इस शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने पर सहमति जताई।कार्यक्रम का संचालन सुभाष शर्मा, मुजफ्फरनगर से आए सुरेंद्र शर्मा एवं शिशु प्रधान द्वारा किया गया। 
आयोजक मनोज कंसल (अध्यक्ष रामलीला समिति रजि.) चरथावल ने सभी अतिथियों एवं व्यापार मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजय शर्मा, चिराग कंसल अर्चित आर्य, अंकित आर्यन, सचिन, राजपाल त्यागी नवनीत राजीव नंदकिशोर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

