मुजफ्फरनगर: पतंग उड़ाने के विवाद में दो युवकों को घर में बंद कर पीटा, हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के सूजडू, जहांगीर पट्टी में गोलवाली तालाब के पास पतंग उड़ाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार खलील कुरैशी के घर पर उसकी ससुराल से आए दो युवक छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान पास में स्थित भूरे पुत्र कायम हुसैन के मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चों से कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भूरे के पक्ष के 5-6 युवक छत पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने दोनों युवकों को घेरकर जबरन अपने घर में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही खालापार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, स्थानीय लोगों ने पूरी मारपीट की घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
पुलिस कार्रवाई:
साहिल, अमन, उमर और एक अज्ञात के खिलाफ खालापार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित और आरोपी एक ही समुदाय से है
#Muzaffarnagar #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost


