मुजफ्फरनगर में विकास का महाआयोजन: ₹951 करोड़ की 423 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रोजगार मेला, अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा का अनावरण

स्वर्णिम विकास का संकल्प – यू पी का संपूर्ण कायाकल्प

महर्षि शुकदेव की पावन धरा मुजफ्फरनगर में ₹951 करोड़ की लागत वाली 423 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार जयंत चौधरी द्वारा वृहद रोजगार मेला का शुभारंभ किया गया, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

माननीय मुख्यमंत्री, माननीय केंद्रीय मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा कौशल दर्शन पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

महिला उद्यमिता कार्यक्रम हेतु नीति आयोग और एनएसडीएस के बीच एमओयू संपन्न हुआ तथा एआई सेंटिमेंट एंड रेडीनेस की लॉन्चिंग भी की गई।

“दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त व कर्फ्यू मुक्त उत्तर प्रदेश” — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

“सर्व समाज के विकास के हित में कार्य कर रही भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार” — चौधरी जयंत सिंह

13 अप्रैल 2026 को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, मंत्री अनिल कुमार तथा प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने अहिल्याबाई चौक पर स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया।

नुमाइश ग्राउंड में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 200 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 5122 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री द्वारा सांकेतिक रूप से 10 चयनित युवाओं—अक्षत गर्ग, रक्षित त्यागी, केशव, अनुज धीमान, युवराज सिंह, अंशिका गोयल, नायब परवीन, विशाल, वैशाली, शिवानी एवं वैशाली कुमारी—को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मुजफ्फरनगर को आस्था, संस्कार और त्याग की भूमि बताते हुए कहा कि यहां विकास परियोजनाएं क्षेत्र को नई दिशा देंगी। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए CIIT जैसे आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहां रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और AI जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

किसानों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002 से 2017 तक ₹2.24 लाख करोड़ गन्ना भुगतान हुआ, जबकि वर्तमान सरकार ने 9 वर्षों में ₹3.16 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान किया है। प्रदेश में 122 चीनी मिलें संचालित हैं और प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को बीमा व राहत योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में 60,244 महिला पुलिसकर्मी कार्यरत हैं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से 9 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी सरकारी नौकरियां मिली हैं और MSME क्षेत्र में 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने युवाओं से कौशल, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रसर बताया।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेले में 200 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 25,048 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 5,139 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले।

कार्यक्रम में कौशल दर्शन कॉफी टेबल बुक का विमोचन और एआई आधारित प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई।

इस अवसर पर मंत्री अनिल कुमार, सोमेंद्र तोमर, सांसद चंदन चौहान, संजीव बालियान, गुलाम मोहम्मद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

#Muzaffarnagar #YogiAdityanath #JayantChaudhary #UPNews #BreakingNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *