हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी मिनी बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 13 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धौलाना-गुलावटी रोड पर बारात से लौट रही बारातियों से भरी मिनी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस में करीब 12 लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस संबंध में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य चलाया गया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

#HapurAccident #RoadAccident #UttarPradesh #BreakingNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *