परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक, शोभायात्रा की तैयारियों पर मंथन
मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय कॉलोनी में चंद्रमणि शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान 12 अप्रैल को प्रस्तावित ध्वज यात्रा एवं अभिषेक कार्यक्रम तथा 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया और विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष शरणदीप कौशिक और संजय मिश्रा ने सभी से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को भव्य, दिव्य और अनुशासित रूप में आयोजित करने का आह्वान किया।
बैठक में सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर, सचिन, कन्हैया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति ने भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की।
#Muzaffarnagar #ParshuramJayanti #ShobhaYatra #ReligiousEvent #UPNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

