मुजफ्फरनगर: घिस्सुखेड़ा में नहर टूटी, किसानों की फसलें बर्बाद, विधायक पंकज मलिक पहुंचे मौके पर

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घिस्सुखेड़ा में नहर टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलते ही विधायक पंकज मलिक तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि गेहूं, गन्ना समेत कई फसलें पानी में डूबकर खराब हो गई हैं। विधायक ने इस घटना को सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही बताया और अधिकारियों पर नाराजगी जताई।

विधायक पंकज मलिक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को नुकसान का जल्द आकलन कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर प्रभावित किसान के साथ मजबूती से खड़े हैं।

#Muzaffarnagar #Charthawal #Farmers #CropDamage #BreakingNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *