मुजफ्फरनगर: सपा छात्र सभा के कोषाध्यक्ष वत्सल शर्मा ने थामा रालोद का दामन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के कोषाध्यक्ष वत्सल शर्मा ने अपने साथियों सहित रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सदस्यता कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस मौके पर संजय राठी ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर युवाओं का जुड़ना संगठन को और मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि रालोद किसान, युवा और व्यापारी वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वहीं वत्सल शर्मा ने कहा कि वह रालोद की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और आगे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उमादत्त शर्मा भी मौजूद रहे। सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
#Muzaffarnagar #RLD #JayantChaudhary #Politics #UPNews #BreakingNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

