13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर व्यापारियों की बैठक

मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर व्यापारी वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उत्तर प्रदेश व्यापारी संरक्षण संस्थान (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक हनुमान चौक स्थित मोहन इलेक्ट्रॉनिक्स (कैम्प कार्यालय) पर आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता संस्थान के प्रदेश महामंत्री श्रीमोहन तायल ने की। इस दौरान उन्होंने व्यापारी हितों को सशक्त करने के उद्देश्य से संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। बृजेश दीक्षित को सहारनपुर मंडल संयोजक, संजय मित्तल को जिला संयोजक तथा मुरली गगनेजा को नगर संयोजक नियुक्त किया गया।

बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उनसे जल्द ही अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर व्यापारी हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर कपिल मित्तल, कमलकांत शर्मा, अरुण सपरा, जयदीप श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, राजेश साहनी, आशीष तोमर, कुलदीप मित्तल, विनोद अनेजा, संजय गोयल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

#Muzaffarnagar #YogiAdityanath #TradersMeeting #UPNews #BusinessNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *