दुधाहेड़ी गांव में सपा की पीडीए जन पंचायत आयोजित, गोल्डी अहलावत ने रखे विचार

मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुधाहेड़ी में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

जन पंचायत को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अहलावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार पीडीए वर्ग के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली हैं और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें और जनसमस्याओं को उठाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं।

कार्यक्रम में मोनू राठी, अरविंद राठी, संजीव मास्टर जी, जयकुमार बालियान, बाबूलू शर्मा, सोके, विपिन राठी, विपुल राठी, दीन मोहब्बत सहित अन्य ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए पार्टी स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *