14 अप्रैल को सेक्टर स्तर पर सपा मनाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को पूरे जनपद में भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। यह आयोजन विधानसभा के प्रत्येक सेक्टर पर किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता संविधान की रक्षा की शपथ लेंगे और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराएंगे।

यह निर्णय समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में लिया गया, जो सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता और जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को प्रत्येक सेक्टर में अंबेडकर जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान संविधान की मूल भावना को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर हर बूथ पर मजबूत टीम का गठन करें और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती के माध्यम से पार्टी “पीडीए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को संविधान की रक्षा के लिए जागरूक करेगी।

बैठक में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मौलाना मोहम्मद मुस्तफा का स्वागत किया गया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के बड़े भाई जिशान अहमद एवं भाभी के हाल ही में हुए निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, धनवीर कश्यप, जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, विकिल गोल्डी अहलावत, आमिर कासिम एडवोकेट, रमेश चंद शर्मा, रविकांत त्यागी, अतहर हसन, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, सत्येंद्र पाल, मौलाना मोहम्मद नजर, असद पाशा, सलीम मलिक, डॉ. इसरार अल्वी, नवाब इम्तियाज कुरैशी, संजीव आर्य, सत्यदेव शर्मा, अविनाश कपिल, राशिद मलिक, पूजा अनिल अंबेडकर, आयुष चौधरी, नेपाल सिंह एडवोकेट, लोकेंद्र कुमार सिमरथी, डॉ. मोनिका सिंह, बालेंद्र मौर्य, पवन पाल, सलमान त्यागी, सत्यवीर त्यागी, बालमुकुंद, फिरोज अंसारी, डॉ. अली शेर अंसारी, डॉ. शाहनवाज, सागर कश्यप, रेशु शर्मा एडवोकेट, यशपाल चौधरी, तरुण सौदे एडवोकेट, पंकज सैनी, अफजाल अहमद, रजनीश यादव, युधिष्ठिर पहलवान, अनुज कुमार गुर्जर, सैयद मोहम्मद मेंहदी, सुंदर सिंह, मीर हसन, गगन महावी, अनेश उपाध्याय, सरदार गुलजार सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह, हाजी गुफरान, इमरान खान एडवोकेट, सतीश चंद जैन, हनीफ इदरीसी, अनुराग पाल, फरमान अंसारी मोनू, शाहिद गौड़, रविंद्र गुर्जर, गफ्फार राणा, श्याम सुंदर, जितेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *