स्वर्णकार नेतृत्व संगम हरियाणा में संपन्न, मुजफ्फरनगर के स्वर्णकारों की दमदार भागीदारी

राजनीति में भागीदारी बढ़ाने और एकजुटता पर जोर, मुजफ्फरनगर में जल्द होगा विशाल सम्मेलन

अनुज त्यागी 8171660000

मुजफ्फरनगर/फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित स्वर्णकार नेतृत्व संगम कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से पहुंचे सैकड़ों स्वर्णकार समाज के लोगों ने भाग लेकर एकजुटता का संदेश दिया। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के लोगों ने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा एवं स्वर्णकार समाज के प्रधान सचिन वर्मा के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में झारखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, बिहार के सांसद राजेश वर्मा, उत्तर प्रदेश के शोहरतगढ़ से अपना दल विधायक विनय वर्मा, छत्तीसगढ़ से सुनील सोनी, उत्तर प्रदेश के हाट्टा से विधायक मोहन वर्मा, देहरादून कैंट से विधायक सविता कपूर, बिहार से एमएलसी जीवन कुमार, मध्य प्रदेश से पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विधायक मुकेश टंडन, उत्तराखंड के विधायक प्रीतम सिंह, हरियाणा के लोकायुक्त हरपाल वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से आए आईएएस, आईपीएस एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सम्मेलन में राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मुंबई, कोलकाता और गुजरात सहित कई राज्यों से हजारों की संख्या में स्वर्णकार समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं राजनीतिक सहभागिता को लेकर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सम्मेलन में समाज के संस्थापक महाराजा श्री अजमीढ़ जी के नाम पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अवकाश घोषित करने की मांग भी उठाई गई।

मुजफ्फरनगर सोनार समाज के प्रधान पवन वर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में जनपद से एक बस के माध्यम से लोग फरीदाबाद पहुंचे, जबकि सैकड़ों लोग निजी वाहनों से भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीति में भागीदारी अभी बेहद कम है, जिसे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

श्री मैढ़ क्षत्रीय सोनार समाज समन्वय समिति मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि जल्द ही मुजफ्फरनगर में स्वर्णकार समाज का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से पवन वर्मा, सुनील वर्मा, सतीश वर्मा, महेश वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सुशील वर्मा, कंवरपाल वर्मा, कोकिल वर्मा, शिवम वर्मा, विजय वर्मा, राजकुमार वर्मा, रोहतास वर्मा, पूर्व सभासद राजेश वर्मा, रविंद्र वर्मा बिरालसी, नाथी वर्मा बिरालसी, मनोज वर्मा, अनुज वर्मा, रूपक वर्मा, सुनील वर्मा बरवाला, हिमांशु वर्मा, दिनेश वर्मा, विनायक वर्मा, संजय वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सुभाष वर्मा, नरेश वर्मा, मनोज सोनी, विकास वर्मा, पंकज वर्मा (दिल्ली पुलिस), मयंक वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *