प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किसान मजदूर मोर्चा का विरोध, BSA को सौंपेंगे ज्ञापन
संवाददाता | राजसत्ता पोस्ट
मुज़फ्फरनगर में प्राइवेट स्कूलों की कथित मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने आवाज उठाई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल 2026 को एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहिद राजा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल स्कूलों द्वारा की जा रही कथित मनमानी वसूली के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा। संगठन का आरोप है कि कई निजी स्कूल छात्रों को कोर्स और यूनिफॉर्म केवल निर्धारित दुकानों से ही खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
मोर्चा का कहना है कि इस व्यवस्था के कारण सामान्य वस्तुएं भी कई गुना महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग अपने बच्चों की शिक्षा जारी रखने में असमर्थ हो रहा है।

