मुजफ्फरनगर: एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को भावभीनी विदाई, अलीगढ़ स्थानांतरण पर सम्मान समारोह

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण Aditya Bansal के जनपद मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक नगर, अलीगढ़ पद पर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें फूल माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

सभी ने आदित्य बंसल को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

#Muzaffarnagar #UPPolice #Transfer #Farewell #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *