मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर व्यापार मंडल का प्रदर्शन, जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने 28 मार्च 2026 को जिला पूर्ति अधिकारी के समक्ष गैस सिलेंडर वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर शिकायत पत्र सौंपा।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि D.A.C. नंबर आने के बावजूद वॉचर के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। कई मामलों में बिना गैस मिले ही डिलीवरी का मैसेज भेज दिया जाता है। साथ ही आधुनिक गैस, कोफेड गैस और दीपक गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही, अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और घंटों लाइन में खड़ा रखा जाता है।

इसके अलावा टोकन बुक के नाम पर करीब 280 रुपये तक वसूली और KYC को लेकर लोगों को भ्रमित करने जैसे मुद्दे भी उठाए गए। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था सुधार कर लंबी लाइनों और दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और 2-3 दिनों में समाधान का प्रयास करने की बात कही है।

इस दौरान जयपाल शर्मा, प्रमोद त्यागी, अंशुमान अग्रवाल, नीरज बंसल, एडवोकेट विपिन मित्तल, पुनीत सिंघल, सुभाष मित्तल, विवेक गर्ग, प्रवीण धीमान, अमजद सैफी, राजीव गर्ग, तारिक भाई, अविरल मित्तल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

#AnujTyagiPost #Muzaffarnagar #UPNews #GasIssue #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *