अखिलेश यादव की दादरी रैली में 300 कारे 50 बसे जाएंगी.ज़िया चौधरी
29 मार्च की दादरी समाजवादी समानता भाईचारा रैली की सफलता को हुई सपा की मीटिंग
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि 29 मार्च को दादरी नोएडा में समाजवादी समानता भाईचारा रैली में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगमन की तैयारी हेतु समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी द्वारा किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि दादरी नोएडा में 29 मार्च की “समाजवादी समानता भाईचारा रैली” में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने जनपद से हजारों लोग पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे। ज़िया चौधरी ने कहा कि जिले भर के सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से 300 से अधिक कारे व 50 बसे रैली में जाएंगी। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं सपा समर्थकों से भारी संख्या में दादरी रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
मीटिंग में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, चौधरी ओमपाल सिंह,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,प्रदेश उपाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा मौलाना मौहम्मद नज़र,प्रदेश उपाध्यक्ष सपा शिक्षक सभा सत्येंद्र पाल,सपा नेता असद पाशा, डॉ नरेश विश्वकर्मा,सलीम मलिक,सपा विधान सभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,डॉ अविनाश कपिल, संजीव आर्य,याकूब चौधरी, सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी, सपा नेता डॉ इसरार अल्वी, लोकेंद्र कुमार, इकबाल अहमद,सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह,अभिषेक गोयल एडवोकेट,अनुज गुर्जर, बालमुकुंद ग्रेड,पंकज सैनी,गजेंद्र प्रधान,चौधरी यशपाल सिंह,शकील त्यागी, डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, मीर हसन, ऐश मोहम्मद मेवाती, युधिष्ठिर पहलवान, हाजी वसीम सिद्दीकी,शमीम अहमद,शेखर गुर्जर,रविंद पाल,नरेश पाल आदि मौजूद रहे।

